फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से यूरिन मंगा रहा है जापान, आखिर क्यों?

Wed, 26 Jun 2013 04:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे लापरवाही की वजह से तो होते हैं ही साथ ही जानवरों के सड़क पर आ जाने की वजह से भी ड्राइवर एक्सीडेंट कर बैठता है।
विज्ञापन

 
डेली मेल की खबर के मुताबिक, इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जापान प्रशासन ने अपने एक बेहद अनोखा तरीका खोज निकाला है।

जापान में पिछले एक दशक में जानवरों की वजह से होने वाले एक्सीडेंट दोगुने हुए हैं। इन हिरणों को सड़क पर आने से रोकने के लिए जापान में भेड़िए का पेशाब अमेरिका से आयात किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल यातायात प्रशासन भेड़िए के पेशाब को सड़क किनारे छिड़क कर हिरणों को सड़क से दूर रखना चाहता है। भेड़िए के पेशाब में एक विशेष गंध होती है जिसकी वजह से दूसरे जानवर दूर रहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़क किनारे ऊंचे-ऊंचे स्पीकर भी लगाए जाएंगे जिनसे शेर के गुर्राने की आवाज आएगी। प्रशासन को भरोसा है कि इससे हिरण सड़क पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें