जरा सोचिए किसी के गले में हार्पून (समुद्र में मछली मारने का हथियार) घुस जाए तो क्या हो...? संभव है कि उसकी उसी घड़ी मौत हो जाए लेकिन कुछ ऐसे भी है जो मौत को चकमा देने में महारथी हैं।
स्काई न्यूज के मुताबिक ब्राजील के अराइल डो काबो की एलिसांजेला बोरबोरेमा रोजा ऐसी ही महिला हैं जिन्होंने मौत को मात देने का काम किया है। एक दिन एलिसांजेला बोरबोरेमा रोजा का पति अपनी बरछी साफ कर रहा था तभी गलती से एक फायर हो गया।
इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि रोजा पति के सामने ही खड़ी थी। फायर होते ही हार्पून सीधे उनकी गर्दन में जा घुसा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।
डॉक्टरों ने बताया कि शुक्र है, हार्पून ऐसी जगह जाकर धंसा जहां दिमाग को जाने वाली कोई तंत्रिका प्रभावित नहीं हुई। यदि वह एक सेंटीमीटर भी इधर-उधर होता तो रोजा का बच पाना मुश्किल हो जाता।
पुलिस भी इसे इरादतन हत्या करने की कोशिश का मामला नहीं मान रही। हालांकि पुष्टि के तौर पर एलिसांजेला बोरबोरेमा रोजा के ठीक हो जाने पर उनका बयान जरूर लिया जाएगा।
इसी तरह का एक मामला पिछले महीने भी आया था जिसमें ब्राजील के ही एक व्यक्ति ने गलती से अपनी ही आंख में हार्पून मार लिया था। छह इंच लंबे हार्पून की वजह से उसकी बांयी आंख की रोशनी चली गई।
क्या होता है हार्पून
हार्पून एक धारदार हथियार होता है। जिसका इस्तेमाल गहराई में मदली मारने के लिए किए जाता है। पत्ती के आकार वाला यह हथियार काफी नोंकदार होता है। गहरे समुद्र में मछली मारने के लिए लोग हार्पून का ही इस्तेमाल करते हैं।