फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख और नाक गंवाने के सालों बाद हंसा वो..

Wed, 22 May 2013 04:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जानलेवा हमले में अपनी दोनों आंख, नाक और चेहरा गंवाने के बाद वो फिर से मुस्कुराना सीख रहा है।
विज्ञापन


मियामी के रोनाल्ड पोप्पो ने करीब सालभर पहले एक हमले में अपनी दोनों आंखें और नाक खो दी थी। इस खतरनाक हमले में उनका 80 फीसद चेहरा भी खराब हो गया था।

आप सोच रहे होंगे कि ये हमला आखिरकार किया किसने...? तो बता दें कि ये हमला करने वाला कोई जानवर नहीं  बल्कि एक नरभक्षी था जिसने पोप्पो की ऐसी हालत कर दी।

रूडी इयुजीन नाम के शख्स ने पोप्पो का चेहरा ही खा लिया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद इजुयीन अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन पोप्पो उन डरावनी यादों के साथ जिंदा रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 वें जन्मदिन के मौके पर अपने क्षत-विक्षत चेहरे के साथ उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के साथ केक काटा।

इस दुर्घटना के बाद से ही वो परड्यु मेडिकल सेंटर में रह रहे हैं। घटना के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बिखर गई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को संभाला। जिसके लिए उन्होंने संगीत को जरिया बनाया।

साथ ही एक ट्रेनिंग सेंटर में खुद से दैनिक काम करने की ट्रेनिंग भी ली। आज वो खुद खाते, पहनते हैं और गिटार भी बजाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें