फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे काम का बुरा नतीजा, बिलकुल अभी...

Wed, 22 May 2013 04:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरे काम का बुरा नतीजा वाली कहावत तो आपने सुनी होगी। लेकिन नतीजा इतनी जल्दी मिल सकता है ये आपने कभी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन


कोलंबिया के बोगोटा में एक आदमी धीरे-धीरे चलता हुआ जा रहा था और अचानक उसने पास खड़ी लड़की के मोबाइल पर झपट्टा मार दिया।

देखें वीडियो :



इससे पहले कि लोग चिल्लाते, पुलिस को बुलाते, चोर को अपने किए की खुद ही सजा मिल गई। मोबाइल चोर नाक की सीध में भागे जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बस से टकरा गया।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर इस घटना के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख्ा चुके हैं।

दिलचस्प बात ये रही कि जिस लड़की का मोबाइल चुराकर वो भाग रहा था, उसी ने उसे बस के नीचे से निकाला। साथ ही उसे उसका चोरी हुआ मोबाइल भी सही-सलामत मिल गया।
विज्ञापन


चोर की किस्मत थी कि इतनी तेज टक्कर के बावजूद वो जिंदा बच गया। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें