फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होती है दूसरे की बीवियों की चोरी

Mon, 17 Jun 2013 04:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों के सामान चुराने, पैसे चुराने की बातें तो बहुत बार सुनी होंगी लेकिन क्या आपको किसी ऐसी जगह के बारे में पता है जहां बीवियों की चोरी होती है।
विज्ञापन


पश्चिमी अफ्रीका की वोदाबे जनजाति में एक-दूसरे की बीवी चुराने का रिवाज है। वोदाबे प्रजाति में पहली शादी तो घर-परिवार की मर्जी से कराई जाती है लेकिन दूसरी शादी करने का तरीका थोड़ा हटकर है।

मां-बाप आमतौर पर जान-पहचान की लड़की या लड़के से एक-दूसरे की शादी करा देते हैं। लेकिन सलाना होने वाले गेरेवोल उत्सव में बीवी चुराने की परंपरा निभाई जाती है।
विज्ञापन


इस मौके पर लड़के खुद को तरह-तरह से सजा लेते हैं और अपने चेहरे रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में नृत्य करके और तरह-तरह के क्रिया-कलापों से लड़की को रिझाने की कोशिया करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अगर कोई लड़का, लड़की को भगा ले जाने में कामयाब हो जाता है तो समुदाय के लोग उन्हें ढ़ूढकर उनकी शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव-मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें