फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ग्राहकों के दिल टूटे, नहीं मिलेगी फ्री रोमिंग

Mon, 17 Jun 2013 04:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलफोन इस्तेमाल करने वाले लोग काफी वक्त से रोमिंग शुल्क से छुटकारे की उम्मीद बांध रहे हैं, लेकिन फिलहाल इस सिलसिले में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही।
विज्ञापन


टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने सोमवार को मोबाइल फोन रोमिंग शुल्क घटाने का ऐलान किया, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि फिलहाल नेशनल रोमिंग को मुफ्त नहीं किया जा रहा।

सेक्टर नियामक ने कंडिशनल फ्री नेशनल रोमिंग प्लान भी पेश किए हैं, जिससे आपके सेलफोन का रोमिंग बिल कुछ कम आएगा। लेकिन फ्री रोमिंग की संभावना फिलहाल दूर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


अगले महीने से लागू होंगी नई दरें

यह बदलाव अगले महीने से लागू होंगे। टेलीकॉम रेगुलेटर ने एक बयान में कहा, 'ट्राई ने नेशनल रोमिंग कॉल और एसएमएस के लिए दरें घटा दी हैं और साथ ही नए नियम पेश किए हैं, जो टेलीकॉम सेवाप्रदाताओं को स्पेशल टैरिफ वाउचर और कोम्बो वाउचर के जरिए टैरिफ में मनमुताबिक बदलाव कर सकेंगे।'

सभी टेलीकॉम कंपनियां अब दो तरह के मुफ्त नेशनल रोमिंग प्लान पेश करेंगे। उसका कहना है कि ग्राहक और सेलफोन का इस्तेमाल बढ़ने से नेशनल रोमिंग पर आने वाला खर्च कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब नेशनल रोमिंग सुविधा मुहैया कराने में पैसा खर्च करना पड़ता है।

ट्राई ने 2007 में नेशनल रोमिंग में आउटगोइंग लोकल कॉल के लिए 1.40 रुपए प्रति मिनट और एसटीडी कॉल के लिए 2.40 प्रति मिनट रुपए की सीमा तय की थी। इन दरों को अब घटाकर क्रमशः 1 रुपया प्रति मिनट और 1.50 रुपया प्रति मिनट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए तय सीमा 1.75 प्रति मिनट से घटाकर 75 पैसा प्रति मिनट कर दी गई है। आउगोइंग लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपया और आउटगोइंग एसटीडी एसएमएस के लिए 1.50 रुपए पर फैसला हुआ। इनकमिंग एसएमएस मुफ्त बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें