सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी एक तस्वीर से पता चलता है कि युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो चुका सीरिया कैसे भूखों की बस्ती बनती जा रही है। इस तस्वीर में एक शेर को वहां के नागरिकों ने मार के खाना शुरू कर दिया था।
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, इस तस्वीर में शेर को तीन लोगों ने घेर रखा है। एक ने उसके सिर को पकड़ रखा है, जबकि दो अन्य लोग शेर के पिछले पैर से मांस काट रहे हैं। तस्वीर में मांस का एक लोथड़ा जमीन पर भी पड़ा हुआ है।
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह शेर अल-कारया अल-शमा चिड़ियाघर से लाया गया है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग सर्दी से बचने के लिए शेर की खाल को नोच रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि शेर पहले ही मर चुका था।
छोटे लिंग की वजह से गर्लफ्रेंड नहीं बनीं दुल्हन
गृह युद्ध से घिरे हुए सीरिया में खाने की भारी कमी है। देश के पूर्वी इलाके घोउटा में खाने की भारी कमी है।
अभी पिछले महीने ही एक मौलवी ने फतवा जारी कर देश के निवासियों को बिल्ली और कुत्ता खाने की इजाजत दी है।
दिमाग में चोट लगी और बच्चा बन गया 'कुत्ता'
शेख अल-खातिब नाम के मौलवी ने कहा कि देश में खाने की कमी को देखते हुए हमने लोगों को कुत्ते और बिल्लियों का मांस खाने की इजाजत दी है।
सेक्स के दौरान टूटा बेड, लगा जुर्माना
यहां लोगों के पास अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ नहीं है। मैं खुद उपवास में हूं, जिससे मैं कुछ खाना दूसरों के लिए बचा सकूं।
संयुक्त राष्ट्र ने अक्टूबर में वहां के 33 लाख नागरिकों के लिए खाना मुहैया कराया था।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)