फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की ये लड़कियां हैं कबड्डी की चैम्पियन

Mon, 02 Dec 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनियर कबड्डी टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुमेन कबड्डी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


पीयू की टीम ने पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है। चैंपियनशिप सोलन में वाईएस परमार यूनिवर्सिटी में खेली गई। फाइनल मुकाबले में पीयू की वुमेन कबड्डी टीम ने सीसीए मेरठ की टीम को एकतरफा मुकाबले में 27-11 से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ पीयू ने विजेता ट्रॉफी को जीता। रविवार का टीम के पीयू के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में ढोल बजाकर शानदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पीयू केडॉयरेक्टर स्पोर्ट्स दल विंदर सिंह ने बताया कि यह कबड्डी टीम के लिए एक बहुत बड़ी उपलिब्ध है। वुमेन खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम में निधी (कप्तान), हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, संदीप कौर, दविदंर कौर, गुरमीत कौर, कृष्णा, सीमा, शालिनी, हीना राणा, जसपिंदर शामिल रही। टीम के कोच सर्बजीत और मैनेजर संजीव शर्मा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें