आपने नाग-नागिन को साथ नाचते, दो सांपों को लड़ते या दो सांपों को एक साथ रेंगते तो कई बार देखा होगा लेकिन क्या पहले कभी दो सांपों को इस हालत में देखा है?
डेली मेल की खबर के अनुसार, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर पॉल मुरे ने इन दो सांपों की एक बेहद अनोखी तस्वीर अपने कैमरे में कैद की है।
बिल्ली की उल्टी निगल गया एंकर
जिसमें दोनों एक ही चूहे को दो छोर से पकड़े हुए हैं। अब ये तो बता पाना मुश्किल है कि ये दोनों के बीच का प्यार है या फिर रस्स्कशी का खेल।
दक्षिण अफ्रीका में ली गई ये तस्वीर अपने आप में एक अजूबा तस्वीर है।
तस्वीरों में नजर आ रहे दोनों सांपों ने शिकार को बराबर दबोच रखा है लेकिन निवाले का अंतिम दांव बड़े और ज्यादा मजबूत सांप के ही पक्ष में गया, जिसने उसे निगला।
चूहे का रेस्क्यू: अरे भाई जरा धीरे, वरना मैं गिर जाऊंगा
मुरे बताते हैं कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले थे और वहीं उन्हें ये अनोखी तस्वीर खींचने का मौका मिला।
वो बताते हैं कि दाएं हाथ वाले डायमंड ब्लैक रैटर स्नेक ने पहले कोने में दुबके चहे को अपनी जद में लिया और तभी बाईं ओर से दूसरा सांप आ गया।
मुरे ने अपनी इस तस्वीर को डिनर फॉर टू नाम दिया है।
देखें तस्वीर: