फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर या अजूबा! 82 किलोमीटर लंबी 'सड़क' चुरा ले गया

Wed, 07 Aug 2013 08:10 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने तरह-तरह के चोरों के बारे में सुना होगा। कुछ ऐसे जो केवल गहने चुराते हैं, कुछ ऐसे जो केवल घर के बर्तन चुराते हैं और कुछ ऐसे भी जो केवल महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन रूस का ये चोर अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं। इस गजब के चोर ने उत्तर-पश्चिमी रूस में करीब 82 किलोमीटर लंबी सड़क ही चोरी कर ली।

इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, 82 किलोमीटर लंबी सड़क चोरी करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार तो कर लिया गया, लेकिन उसका अंदाज सुनकर सब हैरान हैं।

इस शख्स ने स्वीकार किया है कि उसने 82 किमी की सड़क के कंक्रीट स्लैब चोरी करने के लिए एक इंडस्ट्रियल मशीन का इस्तेमाल किया। जो सड़क उसने चोरी की, वह कोमी रिपब्लिक के परचेंग गांव को विचेग्दा नदी से जोड़ती है।

इन स्लैब की कीमत करीब पौने चार लाख रुपए है। इस शख्स ने ये स्लैबल तीन ट्रकों में भर रखे थे, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया। इस चोर को दो साल कैद की सजा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें