फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 घंटे की मेहनत और बन गया 'सबसे बड़ा लिफाफा'

Mon, 04 Mar 2013 12:40 PM IST
रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी को चिट्ठी, कार्ड या दस्तावेज भेजते समय आप कितने बड़े लिफाफे का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादा से ज्यादा इतना बड़ा लिफाफा जिसमें ए-4 साइज के पेपर आराम से आ जाए। लेकिन अगर कोई 73 फीट लंबा और 36 फीट सात इंच चौड़े लिफाफे में आपको चिट्ठी पोस्ट करने को कहे, तो आप क्या करेंगे। इस विशालकाय लिफाफे के लिए इतनी बड़ी चिट्ठी भले ही न मिल रही हो लेकिन दुनिया की तारीफ जरूर मिल रही है।
विज्ञापन


जी हां छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने 25 घंटे की अथक मेहनत के बाद एक विशालकाय लिफाफा बनाया है। इस लिफाफे ने साइज में सभी लिफाफों को पीछे छोड़कर विश्व रिकार्ड बना लिया है और यह दुनिया का सबसे बड़ा लिफाफा बन गया है।

शहर के 36 सिटी मॉल में इस लिफाफे का प्रदर्शन किया गया। इसे देखने के लिए प्रदेश के लोग टूट पड़े। तकरीबन 25 घंटे की मेहनत से तैयार किए गए इस लिफाफे को बनाने में 150 फीट वाले कागज के 13 रोल का इस्तेमाल किया गया। इस लिफाफे पर बस्तर आर्ट भी बनाया गया है।
विज्ञापन


लिफाफे को बनाने वाले डॉ भानु प्रताप सिंह और आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि वो अपने राज्य के लिए कुछ अनोखा करना चाहते थे और इसी धुन में उन्होंने ये लिफाफा बनाया।

इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने 11.3 मीटर लंबा और 7.61 मीटर चौड़ा लिफाफा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। इस अनोखी उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को विश्व परिदृश्य में गौरवान्वित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें