फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बयान पर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

Mon, 04 Mar 2013 12:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। रविवार को अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने 2014 लोकसभा चुनावों में यूपीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मोदी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और कहा 'कांग्रेस देश को दीमक की तरह चाट रही है। इससे मुक्ति के लिए एक ही दवाई है, भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना।'

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब कांग्रेस बच नहीं सकती। लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्रता संग्राम की तरह लें।'

वहीं, नरेंद्र मोदी के तीखे आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने उन्हें अहंकार के नशे में चूर करार दिया। मोदी से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने उनकी तुलना सांप-बिच्छू से कर दी।

मोदी ने अपने भाषण में गांधी-नेहरू परिवार पर की तीखी आलोचना की। इससे नाराज पार्टी नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें सांप-बिच्छू कह डाला।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने भी मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कि कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेसी दिग्गजों का नाम लेना पड़ता है।

मोदी ने अपने भाषण में लाल बहादुर शास्त्री और प्रणब मुखर्जी का जिक्र किया था। अल्वी ने कहा कि अगर इससे उनके नेताओं को प्रेरणा मिलती है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने मोदी पर वार करते हुए कहा कि वे अहंकार के नशे में चूर हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा है कि क्या यह सच नहीं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में एक मुख्यमंत्री को राजधर्म की याद दिलाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में वाजपेयी ने आम चुनाव में हार के लिए गुजरात दंगों को भी एक वजह बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें