अमूमन मर्दों को ही बहादुरी से जोड़कर देखा जाता है लेकिन हालिया हुए एक सर्वे में ये साबित हुआ है कि हर पांचवा मर्द अपनी बीवी को ज्यादा बहादुर समझता है।
डेली मेल पर प्रकाशित एक सर्वे के मुताबिक, रात में कुछ खट-पट की आवाज आने पर या फिर कोई खटखटाहट सुनाई देने पर हर पांचवा शख्स अपनी बीवी का ही मुंह देखता है। ताकि वो उठकर जाए और देखे।
सर्वे में कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि रात के समय कोई आवाज सुनाई देने पर करीब एक चौथाई मर्द बहाना करके सो जाते हैं।
लेकिन इस मामले में औरतें मर्दों की तुलना में कहीं आगे हैं। औसतन एक औरत महीने में 11 रातें आंखों में काटती है जबकि मर्दों के मामले में वो केवल 8 रातें ही जगते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि रात में किसी अनचाही आवाज से हमारी नींद खुल जाती है। लेकिन ज्यादातर समय ये या तो हमारे फोन की आवाज होती है या फिर तेज हवा, बारिश की।
सर्वे के मुताबिक, दो-तिहाई औरतें और केवल आधे फीसदी मर्द रात को सोते समय दरवाजे और खिड़कियां चेक करके सोते हैं।