हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार को लेकर सपने बुनती है और ख्वाहिश रखती है कि उसे वैसा ही जीवनसाथी मिले। लेकिन क्या अगर जीवनसाथी थोड़ा नाटा होगा तो कोई ऐसा कदम उठा सकता है जो नागपुर की इस महिला ने उठाया।
नागपुर में 30 साल की ज्योति खरबिकर ने फांसी लगाकर जान दे दी और इसके पीछे कारण ये रहा कि उसका पति छोटे कद का था। हालांकि उसके कमरे से कोई सुसाइड लेटर तो नहीं मिला है लेकिन रिश्तेदारों ने बताया कि वो अपने पति के नाटे कद से काफी परेशान थी।
इस बात को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई भी होती थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही वो अपने पति मनीष के कद को लेकर परेशान रहती थी। उनकी शादी को अभी चार महीने ही बीते थे। ज्योति का पति मनीष एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
बीते दिन ज्योति फांसी के फंदे पर लटक गई। रात में करीब पौने नो बजे जब मनीष लौटा तो ज्योति को इस हालत में देखकर दंग रह गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसके शरीर को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि ज्योति स्नातक थी और अरेंज मैरिज के खिलाफ। लेकिन उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के बगैर उसकी शादी मनीष से कर दी थी। वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी। ऐसे में उसने मर जाना ही सबसे आसान उपाय समझा और फांसी लगाकर लटक गई।