तस्वीर में नजर आ रही बिल्ली को देखकर आपने ये अंदाजा तो लगा लिया होगा कि ये कोई सामान्य बिल्ली नहीं है। पर क्या आप इस बिल्ली के वजन का अंदाजा लगा सकते हैं?
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, इस बिल्ली का वजन 16 किलो से भी अधिक है। इस बिल्ली का नाम मीटबॉल है। इस बिल्ली के लिए एक शेल्टर भी बना हुआ है कि लेकिन वजन के चलते ये ऑफिस के एक कोने में ही बैठी रहती है।
मेरीकोपा काउंटी एनिमल केयर एंड कंट्रोल में रहने वाली ये बिल्ली ऑफिस की चहेती है। उनका कहना है कि वो किसी भी सूरत में इसे किसी को दे नहीं सकते।
ऑफिस उसे बिल्लियों के वजन कम करने में सहायक संस्था के पास भेजने की योजना बना रही है। उनका कहना है कि इतने वजन के बावजूद वो काफी फुर्तीली है और आराम से चलती है।
हालांकि कुछ समय पहले एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था जब कोई जानवर अवसाद में होता है तो उसका वजन बढ़ जाता है।