फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और पड़ोसन के बाथरूम में लगा दिया कैमरा

Wed, 20 Feb 2013 11:08 AM IST
तिरुवनंतपुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि बंदर और आदमी तांक झांक करने से बाज नहीं आते। यही आदत कभी कभी बहुत भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ तिरुअवनंतपुरम में इलेक्ट्रिशियन के साथ हुआ जो अपने पेशे का फायदा उठाकर पड़ोसन की अश्लील क्लिपिंग बना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 44 साल का रघुनाथ पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उसके खिलाफ उसकी पड़ोसन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रघुनाथ ने चोरी से उनके बाथरूम में कैमरा फिट कर दिया है। पुलिस ने छानबीन की तो बाथरूम के वाटरहीटर में कैमरा बरामद हुआ।

कैमरा बरामद होने पर पहले तो रघुनाथ ने अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन कड़ी पूछताछ पर वो टूट गया। उसन स्वीकार किया है कि उसने ही वाटर हीटर ठीक करने के बहाने बाथरूम में गुप्त कैमरा लगाया था। पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन को गुप्त कैमरे से  महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने और आईटी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पड़ोसन का पति विदेश में काम करता है। घर में दो विवाहित औरतें और उनके बच्चे रहते हैं। महिलाओं को अकेला देखकर रघुनाथ की नीयत खराब हो गई और उसने वाटर हीटर ठीक करने के बहाने उनके बाथरूम के वाटर हीटर में गुप्त कैमरा लगा दिया था, जिसकी मदद से वह उस घर की महिलाओं की अश्लील तस्वीरें उतारता था।

कैमरे में लगे एवी ट्रांसमीटर की मदद से बाथरूम की हर गतिविधि की तस्वीरें रघुनाथ के कमरे में रखे कंप्यूटर में स्टोर हो जाती थीं। शुरूआत में तो किसी को शक नहीं हुआ लेकिन एक दिन एक महिला को कुछ शक हुआ तो उसने वाटर हीटर चैक किया। यहां कैमरा देखकर वो चौंक गई और पुलिस में शिकायत कर दी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें