येमेनी की पुलिस ने दो ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है जो एक नवजात मुर्दा बच्चे को दिखाकर सड़क पर भीख मांग रहे थे।
आदमी काफी बुजुर्ग है जबकि लड़की की उम्र 41 साल के आस-पास है। पुलिस ने बताया कि राजधानी की सड़कों पर ये दोनों एक पांच महीने के बच्चे को कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे भीख मांग रहे थे।
क्रेजी न्यूज 24 के मुताबिक,एक ओर जहां पुलिस को लगता है कि ये बच्चा चोरी का है वहीं उस बुजुर्ग का कहना है कि ये बच्चा उन्हीं का है। बुजुर्ग ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो इस बच्चे का अंतिम संस्कार कर सकें, इसलिए वो इसके साथ भीख मांग रहे हैं।
पुलिस का मानना है कि अरब के सबसे गरीब देशों में से एक येमेनी में ऐसा करना एक चलन बनता जा रहा है। जहां लोग मरे हुए बच्चों के नाम पर भीख मांगते हैं।