फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहतरमा ने चूहों की खातिर पति को छोड़ दिया

Wed, 13 Mar 2013 09:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर परिवार में पालतू जानवर यानी पेट्स की अपनी अहमियत होती है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि पेट्स के चलते एक परिवार टूट गया। जी हां अपने पेट्स यानी चूहों के लिए एक मोहतरमा ने अपने पति का भी त्याग कर दिया।
विज्ञापन


अमेरिकी महिला चेंटल बैंक का चूहों के प्रति अगाध प्रेम 3 अप्रैल को अमेरिकी टीवी चैनल पर दिखाई देगा। टीवी शो 'माई क्रेजी ऑबसेशन' के तहत इस एपीसोड का प्रसारण होगा।

चेटल को अपने चूहों से इतना प्यार है कि चेंटल अपने पति और बच्चों को भी भूल चुकी है। समझदार और स्मार्ट कही जाने वाली चेंटल के टू बैडरूम अपार्टमेंट में चेंटल और उनके बेटे के अलावा 19 चूहे मौज करते हैं। चेंटल चूहों को कभी भी अपने से अलग नहीं करती।
विज्ञापन


चेंटल का चूहों के प्रति प्रेम देखकर उनके बेटे को भी लगने लगा है कि चूहे उसके भाई और बहन हैं। चूहों के प्रति चेंटल की दीवानगी से आजिज आकर चेंटल के पति उन्हें छोड़कर चले गए हैं। लेकिन चेंटल को इसका कोई अफसोस नहीं। बकौल चेंटल, उनका पति उनके चूहों के प्रति रंजिश रखता था।

हफपोस्ट के मुताबिक चेंटल का कहना है कि वो चूहों से बेतरह प्यार करती है। इतना प्यार कि उनके बिना जीने के बारे में सोच भी नहीं सकती। चेंटल कहती है कि उनके चूहों से 'नाचो' (एक डिश) की महक आती है जो उसे सुखद लगती है। लेकिन केवल डिश की महक आना ही चेंटल को चूहों का दीवाना नहीं बनाता।

चेंटल का कहना है कि चूहे उनसे निस्वार्थ प्यार करते हैं। बकौल चेंटल 'ये मुझे जज नहीं करते, जैसी मैं हूं उसी रूप में वो मुझे प्यार करते हैं, जब मैं रोती हूं तो वो मेरे आंसू चाटते हैं'।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें