फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाबी चोर बिल्ली के गले में बंधी आफत

Wed, 12 Dec 2012 11:18 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर तो चाबियां चुरा कर घर साफ कर देते हैं। लेकिन माइलो नाम की बिल्ली को सिर्फ चाबियां चुराने में मजा आता है। इस बिल्ली की चोरी थोड़ी हैरान करने वाली है क्योंकि ये बिल्ली आम बिल्लियों की तरह घरों में घुसकर दूध पीने की बजाय चाबियां चुरा लाती है। एक माह से लंदन स्थित बिल्ली की मालकिन के घर के आसपास चाबियों की बढ़ती चोरी भी तभी खुल पाई जब मालकिन ने माइलो के गले में मैग्नेटिक कॉलर बांध दिया।  
विज्ञापन


दरअसल माइलो की मालकिन किसर्टन एलेक्सेंडर को भी माइलों की जिंदगी के इस पहलू के बारे में अंदाजा नहीं था। किर्सटन एक ऑफिस वर्कर हैं और ज्यादा समय वे घर पर नहीं रहती। उन्होंने माइलो के गले में मैग्नेटिक कॉलर बांध दिया, ताकि जरूरत के समय वह अनलॉक हो सके। किसर्टन को मैग्नेटिक कॉलर का इस्तेमाल तब जरूरी लगने लगा, जब उन्होंने अपने घर और गार्डन में कई जगह चाबियों के गुच्छे पडे़ देखे।

अब माइलो जब भी चाबियों की चोरी करती है तो पकड़ी जाती है, क्योंकि चाबियों उसके गले में लगे चुम्बक से चिपक जाती हैं। पहली बार जब किसर्टन ने माइलो की इस हरकत को देखा तो वे हैरान रह गई। यही नहीं किसर्टन माइलो की इस चोरी को देखकर देर तक हंसती रही। माइलो उन पड़ोसियों के घर में घुस जाती थी, जिनके यहां उस जैसी चालाक बिल्लियों से निपटने के लिए हाइटेक व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


नॉर्थ ईस्ट लंदन के नेविंग्टन इलाके के लोगों को पहले लगा कि चाबियां शायद की कहीं गुम हो गई होंगी। जब एक साथ कई मामले सामने आने लगे तो लोगों को शक हुआ कि यह मामला चोरी का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब माइलो की मालकिन किसर्टन ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उस समय माइलो के गले में चाबियों का गुच्छा मैग्नेट से चिपका हुआ था। बाद में खोजबीन की गई तो किसर्टन को अपने घर के आसपास मेटल के दर्जनों चीजें मिली, जिसमें पिन से लेकर स्क्रू और बोल्ट जैसी तमाम चीजें शामिल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें