कुतुब मीनार को उसके ऊपर से गुजरने वाले विमानों से उत्पन्न होने वाली कंपन से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी।
संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमार कटोच ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस संबंध में केंद्रीय इमारत शोध संस्थान रुड़की द्वारा एक अध्ययन करवाया था। कई महीनों के अध्ययन और गहन निरीक्षण के बाद संस्थान ने यह निष्कर्ष निकला है कि विमानों की उड़ान से मीनार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
गौरतलब है कि ऐतिहासिक विरासत प्रेमी बार-बार इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि इस शानदार मीनार को विमानों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली कंपन से खतरा है।