हर देश और धर्म में अपनी मान्यताओं के आधार पर पूजा-पाठ, कर्मकांड प्रचलित हैं। शिवलिंग की पूजा भारत में होती है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जापान में भी लिंग पूजन का प्रावधान है।
लॉस्ट एट इमानर के अनुसार, जापान में लिंग की वार्षिक पूजा की जाती है। दरअसल साल में एक बार होने वाली इस पूजा को लिंग-उत्सव के तौर पर ही मनाया जाता है।
इस मौके पर तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं। लोग नाचते-गाते और खुशी मनाते हैं। हर साल 15 मार्च को होने वाले इस उत्सव में लोग धूमधाम से शिरकत करते हैं।
इस मौके पर लकड़ी का एक विशालकाय लिंग बनाया जाता है और उसे पूरे कस्बे में लेकर घूमते हैं। जापानियों का मानना है कि इस उत्सव से बरकत और समृद्घि आती है। इस मौके पर ढाई मीटर का लकड़ी का लिंग बनाकर उसे पूरे कस्बे में घुमाया जाता है।