फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का 'विष पुरुष', पीता है छिपकलियों का जूस

Sat, 14 Dec 2013 04:50 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई गिरगिट, छिपकलियों, तिलचट्टों, मकड़ियों, केंचुओं और अन्य कीड़े-मकौड़ों को खाता-पीता है, यह जानकर एक पल के लिए शायद आपको यकीन न हो। लेकिन यह सच है। मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के मैना गांव निवासी कैलाश ऐसे ही खतरनाक जीवों का सेवन करते हैं। लोग उनको 'विष पुरुष' कहते हैं।
विज्ञापन


टीओआई की खबर के अनुसार, 40 साल के कैलाश पिछले 20 सालों से छिपकलियों का सोरबा पी रहे हैं। वह छिपकलियों की पूंछ खाते हैं और उसके शरीर के बाकी हिस्सों को उबालकर उसका रस बनाकर पीते हैं।

कैलाश का कहना है कि उन्हें सोने से पहले तीन छिपकलियों के जूस की जरुरत होती है। इसे पीए बिना उनको नींद नहीं आती।

पढ़ें, पेशाब करने के दौरान, सांप ने किया गुप्तांग पर वार

कैलाश अब तक 60 से ज्यादा तरह के रेंगने वाले जीवों और कीड़े-मकौड़ों का स्वाद चख चुके हैं। आठवीं तक पढ़े कैलाश को लोग 'विष पुरुष' कहते हैं। जब उनके क्षेत्र में किसी को सांप काटता है तो लोग उनको बुलाकर ले जाते हैं। कैलाश का कहना है कि वह सांप का जहर चूसकर कई लोगों की जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, इस लड़की की पुरानी तस्वीर देखने की हिम्मत नहीं होगी आपमें

कैलाश ने अपनी इस खतरनाक आदत के बारे में बताया, 'जब मैं छोटा था तब कीड़े-मकौड़ों के साथ खेलता था। उसके बाद, मैं उनको खाने लगा। फिर यह मेरी आदत बन गई।' उनकी इस खौफनाक आदत को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।

कैलाश को इस बात का दुख है कि लोग उनको तभी याद करते हैं जब जिंदगी और मौत का सवाल होता है। कैलाश कहते हैं, 'लोग सांप का जहर चूसने के लिए मुझे बुलाते हैं, वरना वह मुझसे मिलने से बचते हैं। मुझे तब बहुत बुरा लगता है जब लोग मेरे इस्तेमाल किए गए सामान को तोड़कर फेंक देते हैं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें