फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी देखा है कठफोड़वा को गौरैया की मां बनते? नहीं, तो पढें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के मुंह से ये सुना होगा कि चिड़िया अपने बच्चे को छोड़कर किसी दूसरे पक्षी के चूजों को खाना नहीं खिलाती है, लेकिन ये कहानी आपकी सोच बदल देगी।
विज्ञापन


जिसके साथ रोज खेलता था, उसी में नजर आने लगा भूत और फिर...

आपने कई बार ऐसी कहानियां सुनीं होंगी जिसमें कुतिया, शेर के बच्चे को दूध पिलाती है लेकिन क्या कभी चिड़ियों के संदर्भ में ऐसा कुछ सुना है?

मां तो मां होती है

ये कहानी एक मादा कठफोड़वा, उसके परिवार और एक नन्ही सी गौरैया की है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इस गौरैया की मां उसे छोड़कर चली गई थी।

काफी समय तक अकेले रहने के बाद उसे भूख लग गई थी और वो जोर-जोर से अपनी मां को बुला रही थी।

देखिए, हाथी के बच्चे को शेरों ने कैसे बनाया अपना निवाला

तभी एक मादा कठफोड़वा वहां आ गई। अमूमन पक्षियों में ऐसा कम ही होता है लेकिन इस मादा ने गौरैया के चूजे को भी खाना खिलाया।
विज्ञापन

फिर क्या?

ये तस्वीरें रूस की फोटोग्राफर इकाटेरिना ने अपने बगीचे में ली हैं। उनका कहना है कि ये चूजा काफी तेज-तेज चीं-चीं कर रहा था।

डेली मेल के अनुसार, मादा कठफोड़वा के पास पर्याप्त खाना था तो उसने उसे भी खाना खिला दिया। पर इसी बीच उसके खुद के बच्‍चे भी चीं-चीं का शोर मचाने लगे। जिसके बाद ये मां अपने बच्चों को खाना खिलाने लगी।

19 हफ्ते के प्रीमैच्योर बच्चे की तस्वीर देख सदमे में आ जाएंगे आप

इकाटेरिना का कहना है कि इस नजारे को देखना वाकई अद्भुत था। एक ओर मातृत्व था और दूसरी ओर अपनी मां को किसी और के साथ देख बच्चों की जलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें