ये तो हम सभी जानते हैं कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होने की वजह से इंसान उड़ता रहता है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचने की कोशिश की है कि स्पेस स्टेशन में कई-कई दिन बिताने ये अंतरिक्ष यात्री अपनी दैनिक क्रिया कैसे करते होंगे...?
अगर नहीं तो हम दिखाते हैं कि जिस यात्रा को हम केवल रोमांचक समझते हैं वो मजेदार होने के साथ ही काफी चुनौतीपूर्ण भी है।
देखें वीडियो:
गुरुत्वाकर्षण के अभाव में अंतरिक्ष में मौजूद हर चीज तैरती रहती है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। जैसा कि क्रिस हैडफील्ड ने दिखाया कि अंतरिक्ष में ऐसा टूथपेस्ट ही इस्तेमाल करते हैं जिसका कैप ट्यूब से जुड़ा हो। नहीं तो कैप तैरते हुए कहीं भी जा सकता है और बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। साथ ही पेस्ट झाग-मुक्त होता है।