फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया स्पैलिंग मिस्टेक सुधारने वाला मैजिक पैन

Wed, 06 Feb 2013 09:28 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप भी लिखने के दौरान स्पैलिंग या राइटिंग की गलती कर डालते है? कंप्यूटर पर तो आप डिलीट बटन दबाकर या स्पैल चैक का इस्तेमाल करके गलती सुधार लेते हैं लेकिन कागज पर संभव नहीं हो पाता। लेकिन अब ऐसा हाई टेक पैन आ गया है जो आपके गलत शब्द लिखते ही घनघना उठेगा। यानी अब अगर ग्रामर या स्पैलिंग की गलती हुई तो पैन आपको चेता देगा। ग्रामर में कमजोर लोगों के लिए ये पैन रामबाण साबित हो सकता है।
विज्ञापन



















इस पैन को जर्मन कंपनी लर्नशिफ्ट ने तैयार किया है। हालांकि कंपनी ने लिखना सीख रहे बच्चों के लिए ये पैन तैयार किया है। लेकिन कंपनी का मानना है कि इसे हर उम्र वर्ग के व्यक्ति उपयोग में ला सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये पैन कंप्यूटर पर स्पैल चेक की तरह है जो यूजर को गलती करने से रोकेगा।


















डेली मेल के मुताबिक ये पैन अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है और इसे विकसित किया जा चुका है। कंपनी के मुताबिक कागज स्पैलिंग मिस्टेक होने की दशा में पैन हाथों के बीच ही वाइब्रेट करना शुरू कर देगा। यही नहीं वाक्य बनाने में भी ये पैन यूजर की मदद करेगा।
विज्ञापन


इस पैन में दो मोड हैं। एक  कैलिग्राफी मोड और दूसरा आर्थोग्राफी मोड। पहले मोड में यूजर को वाक्य बनाने में पैन की  मदद मिलेगी और दूसरे मोड में स्पेलिंग और ग्रामर मिस्टेक पकड़ने का प्रावधान है। पैन में सैंसर लगे हैं जो मोड के तहत मिस्टेक होते ही वाइब्रेट करेंगे। इस पैन को फाल्क और मेंडी वोल्सकी ने बनाया है। उन्होंने कहा कि ये पैन खासकर उन बच्चों के लिए मददगार साबित होगा जो लिखना सीख रहे हैं और उनके पास कोई मार्गदर्शक नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें