फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! हाथ से नहीं हेलिकॉप्टर से खोल रहे बोतल का ढक्कन

Wed, 30 Oct 2013 06:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर की बोतल का ढक्कन खोलने के लिए आमतौर पर ओपनर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन चीन में हेलिकॉप्टर से बीयर की बोतल का ढक्कन खोला गया।
विज्ञापन


चीन में पायलटों की एक प्रतियोगिता में यह कारनामा हुआ। इस प्रतियोगिता में हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण और संतुलन बनाते हुए खंभे पर लगी बीयर की बोतल का ढक्कन खोलना था।

चुनौती यह थी कि पायलट्स को हेलीकॉप्टर के स्किड पर लगे ओपनर से बीयर की बोतल को नुकसान पहुंचाए बिना उसका ढक्कन खोलना है।

यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली और कई प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। कई बार बीयर की बोतल का ढक्कन तो खुला लेकिन बोतल भी टूट गई।

हेलिकॉप्टर टूर्नामेंट के अंतिम दिन पायलट्स को आठ मिनट के अंदर कतार में लगीं पांच बीयर की बोतलों के ढक्कन खोलने की चुनौती दी गई थी।

इस प्रतियोगिता को जीतने वाले झांग झिकियांग पांच में से तीन बोतलों के ढक्कन खोलने में सफलता हासिल कर ली थी।

देखें हेलिकॉप्टर टूर्नामेंट का वीडियो


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें