बिजनेस के लिए ब्राजील की एक छात्रा ने ऑनलाइन बोली लगाकर अपना कौमार्य ही नीलाम कर डाला। 20 साल की कैटेरीना मिग्लोरिनी ने ऑनलाइन नीलामी के तहत 780,000 डॉलर में अपना कौमार्य नीलाम कर दिया है। नीलामी की प्रक्रिया आज सुबह खत्म हुई और इसमे कैटेरीना के कौमार्य के 15 दावेदार थे। नीलामी में भारत के रुद्र चटर्जी नामक युवक ने भी हिस्सा लिया था। फिजिलक साइंस की स्टूडेंट कैटेरीना का कहना है कि उसके लिए ये नीलामी बिजनेस की तरह की है। कैटेरीना ने सफाई दी है कि एक बार जिस्म बेचने से लड़की कोई वेश्या नहीं बन जाती, पैसा कमाने के लिए ये कदम जरूरी था।
उड़ते जहाज में होगी सेक्स डेट
कैटेरीना का कौमार्य जापान के नात्सु ने जीता है। नात्सु ने 780,000 डॉलर की बोली लगाकर कैटेरीना के साथ सेक्स डेट पर जाने का हक प्राप्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच उड़ते जहाज में कैटेरीना उसके खरीदार को 'डिलीवर' की जाएगी। सेक्स डेट से पहले और बाद में कैटेरीना का इंटरव्यू होगा और शूटिंग भी होगी।
पूरे प्रकरण की बनेगी वीडियो फिल्म
हालांकि इंटरकोर्स को नहीं फिल्माया जाएगा। खरीदार नात्सु की जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी और मीडिया में उसकी फोटो तक नहीं दी जाएगी। इस पूरे प्रकरण पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म 'वर्जिन वांटेड' बन रही है। इस फिल्म के लिए कैटेरीना ने ऑस्ट्रेलिया के एक फिल्म निर्माता के साथ करार किया है और इसके कैटेरीना को अच्छे खासे पैसे मिलेंगे।
जमकर हो रहा विरोध
कौमार्य की अजीबोगरीब लेकिन अनूठी नीलामी की चर्चा काफी दिनों से हो रही थी। इस नीलामी का ब्राजील ही नहीं पूरी दुनिया में विरोध हो रहा था। विरोधियों का कहना है कि कैटेरीना महज लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा काम कर रही है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना था कि इस कदम से कैटेरीना और वेश्या में कोई फर्क नहीं रह गया है। कैटेरीना ने ये भी कहा है कि उसने ये सब बिजनेस के नजरिए से किया है। हालांकि कौमार्य बेचने पर मिलने वाली रकम से वो गरीबों के लिए मकान भी बनाएगी।