फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके, नक्सल क्षेत्र के युवाओं के लिए खुशखबरी

Thu, 25 Oct 2012 02:04 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार बैंकिंग सेक्टर में जम्मू-कश्मीर तथा नक्सल प्रभावित इलाकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहती है। इसके लिए सरकार ने भारतीय बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को इन इलाकों के योग्य अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग क्लासेज आयोजित करने को कहा है।
विज्ञापन

 
वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में आईबीए को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों में देश के नक्सल प्रभावित इलाकों और जम्मू-कश्मीर का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। इसको देखते हुए मंत्रालय ने कहा है कि इन इलाकों के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने में मदद की जरूरत है। यहां के युवाओं के प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से बैंकों को इन इलाकों में कर्मचारियों की कमी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

इस उद्देश्य से मंत्रालय ने आईबीए को सुझाव दिया है कि इन इलाकों में बैंकों को विशेष कोचिंग क्लासेज आयोजित करनी चाहिए। इससे अभ्यर्थियों को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित कॉमन लिखित परीक्षा (सीडब्ल्यूई) की तैयारी में मदद मिलेगी। इस संदर्भ में आईबीपीएस ने पहले ही एक स्कीम तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें