फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में निकला 17 फुट का दानव, हड़कंप मचा

Fri, 08 Nov 2013 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने एनाकोंडा फिल्म तो देखी ही होगी। कल्पना कीजिए कि उतना ही विशाल कोई सांप आपकी आंखों के सामने आ जाए तो?
विज्ञापन


अगर आप इसे महज ख्याली बात समझ रहे हैं तो आपको बता दें कि ये सच्चाई है। पलवल के होडल उपमंडल के गांव गौढ़ाता में बुधवार को एक मकान के पास विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ये हैं दुनिया के 10 सबसे हैरतंगेज सांप

इससे पहले गांव भिडूकी में भी अजगर मिल चुका है। एक के बाद एक दो अजगर मिलने से आगरा नहर और गौछी ड्रेन के आसपास बसे गांव वाले काफी डरे हुए हैं।

'हर टीम में एक ही गुंडा होता है और यहां का गुंडा मैं हूं'
 
बुधवार को गांव गौढ़ाता में लगभग 17 फुट लंबा अजगर मिला। यह अजगर गांव गौढ़ाता निवासी बीरपाल नामक व्यक्ति के मकान के पास मिला है।

बताया गया कि अजगर रेंगता हुआ चला आया। आगरा नहर और गौछी ड्रेन के आसपास के गांवों में जहरीले सांप और अजगर मिलने से लोगों में सनसनी फैली हुई है।

किसान रात के समय अपने खेतों में काम करते हुए भी डरने लगे हैं। पशु क्रूरता अभियान समिति के सदस्य राज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और एक नाथ की मदद से अजगर को पकड़कर पलवल ले आए। उन्होंने पलवल पहुंचकर अजगर को वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जरा इधर भी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें