फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब निकालने गए दिल-गुर्दा, तो खड़ा हो गया मुर्दा

Thu, 11 Jul 2013 02:04 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
...और वो जाग उठी। आपने कई ऐसी घटनाएं सुनीं होंगी जिसमें मरे हुए लोग जी उठे। पर ये अपनी तरह का पहला मामला हो सकता जहां एक औरत ने आंखें खोलकर सबको हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन


दरअसल बीमार कॉलीन एस बर्न्स अस्पताल में भरती हुई और डॉक्टरों ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया। लेकिन जब डॉक्टर उनके मृत शरीर से उनके अंग निकालने लगे तो बर्न्स ने आंखें खोल दीं।

हफपोस्ट के अनुसार हालांकि घटना कुछ पुरानी है लेकिन सूचना के अधिकार के तहत ये मामला कल ही में सामने आया।

ये वाकया न्यूयॉर्क के सेट जोसेफ अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक बर्न्स की देखभाल में काफी लापरवाही बरती गई थी। कई दवाओं की ज्यादा खुराक की वजह से बर्न्स के दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई थी जिसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


मुर्दे को लगाया इंजेक्शन

ऐसी स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है और शरीर के सारे अंग बेकार हो जाते हैं। मेडिकल की जुबान में ऐसे व्यक्ति को मरा हुआ ही माना जाता है क्योंकि उसके दोबारा उठने की कोई संभावना नहीं होती।

तो इसी तरह डॉक्टर भी बर्न्स को मरा हुआ मारकर उनके अंग निकालने (दान किए हुए) की तैयारी ही कर रहे थे लेकिन तभी बर्न्स जी उठीं। इस घटना के बाद अस्पताल पर तीन लाख 60 हजार का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें