चोरी के किस्से तो अब आम हो चुके हैं लेकिन चोरी के इस मामले में चोर को लेने के देने पड़ गए क्योंकि उसका पाला एक ऐसी औरत से पड़ गया जिसने उसकी खाट खड़ी कर दी।
चोर ने सोचा तो यही था कि चुपचाप कार से सामान निकालकर रफ्फू-चक्कर हो जाएगा और वो इस काम में कामयाब भी हो गया था लेकिन उससे सिर्फ एक गलती हो गई। वो अपना फोन वहीं कार के पास भूल आया, जो उस औरत के हाथ लग गया जिसकी कार से उसने चोरी की थी।
सीसीटीवी में कैद हुआ नंगा चोर
एलिजा वेब जब लौटकर आईं तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और काफी सामान गायब है। लेकिन पास में ही एक फोन पड़ा हुआ था। वेब ने फोन उठा लिया और उन्होंने फोन में मौजूद कांटेक्ट लिस्ट खोल ली। उसमें से उन्हें एक नंबर मिला जो संभवत: चोर की मां का था।
गावकर डॉट कॉम के अनुसार, वेब ने उस नंबर पर फोन किया और कहा कि ये आपके बेटे का फोन है। ये मेरी कार के पास पड़ा हुआ था। शायद उसने ही मेरी कार से सामान चुराया है। उस औरत ने वेब को अपने घर का पता बताया और वेब अपने पति के साथ वहां पहुंच गईं।
घर के बाहर पहुंचकर जब उन्होंने दरवाजर खटखटाया तो एक लड़के ने दरवाजा खोला। वो बुरी तरह शर्मिंदा लग रहा था। हालांकि ये पहला मौका नहीं था जब इस लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया था।
पर इस पूरे मामले में वेब ने काफी समझदारी दिखाई और उससे कहा कि वो पुलिस में शिकायत नहीं करेंगी लेकिन इसके लिए उसे उन सभी से माफी मांगनी होगी जिनकी कार से उसने चोरी की है।