आमतौर पर कोचिंग किसी विधा को निखारने के लिए दी जाती है। अभी तक क्रिकेट और फुटबाल कोच के अलावा आपने पढ़ाई लिखाई के लिए भी कोचिंग की बात सुनी होगी। लेकिन क्या सेक्स के लिए भी कोचिंग की जरूरत पड़ सकती है।
जी हां, ब्रिटेन में सेक्स के लिए बाकायदा कोचिंग कराई जा रही है। मात्र तीन सौ पाउंड देकर आप ब्रिटेन में सरकार द्वारा प्राप्त कोच से सेक्स की विधा में पारंगत हो सकते हैं।
ब्रिटेन के इंडीपेंडेट अखबार में प्रकाशित एक लेख के अनुसार ब्रिटेन में सेक्स कोचिंग के तहत सेक्सुअल हेल्थ को इंप्रूव किया जाता है। यहां सेक्स कोच बनने के लिए बाकायदा सरकारी कंपनी से लाइसेंस मिलता है। लाइसेंस मिलने के बाद कोच के पास खुद ही कॉल आने शुरू हो जाते हैं। इसका चलन पिछले कुछ माह में ज्यादा बढ़ गया है।
खास बात ये है कि सेक्स कोच सेक्स हमलों में पीड़ित लोगों को हौंसला बढ़ाकर उन्हें नॉर्मल जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। ब्रिटेन के अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर लोउसाडा के अनुसार सेक्स पीड़ितों को सही जीवन जीने के लिए प्रेरित करने वाले कोच को सरकार प्रोत्साहित भी करती है।
ब्रिटेन के सरकारी कोच की फीस 80 पाउंड से लेकर 300 पाउंड तक होती है। यह निर्भर करता है कि वो क्या काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सेक्स काउंसिलिंग की फीस 80 पाउंड रखी गई है। अगर कोचिंग के तहत कोई फिजिकल वर्क होता है तो एक टास्क के 150 पाउंड तक होते हैं। इसमें यौन क्रियाएं करके बतायी जाती हैं।
अगर स्टूडेंट ने जेनिटल मसाज लिया तो उसे कोच को 150 पाउंड फीस के रूप में देने होंगे। आमतौर पर ये कोचिंग घर पर ही दी जाती है लेकिन कुछ हाई प्रोफाइल कोचिंग सेंटर बड़ी इमारतों में भी खुलने लगे हैं।
माइक नाम के कोच फुल टाइम कोचिंग में लगे हैं। पहले माइक किसी कंपनी में काम करते थे लेकिन अब ये पूरी तरह सेक्स थेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।
माइक का कहना है कि सेक्स कोच को अपने नियम का पक्का होना चाहिए। उसे किसी भी रूप में अपने क्लाइंट से यौन संबंध स्थापित नहीं करना चाहिए। कोच को भावना और ह्यूमर से दूर रहना चाहिए, तभी वो क्लाइंट और अपने पेशे से इंसाफ कर पाएंगे।