फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए करेगी लियाकत की गिरफ्तारी की जांच

Mon, 25 Mar 2013 02:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिज्बुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादी लियाकत अली शाह की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई विवादित गिरफ्तारी के मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक के बाद गृह सचिव आरके सिंह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दावों की पड़ताल के बाद लियाकत केस की जांच एनआईए को सौंप दी।

लियाकत को लेकर दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विरोधाभासी बयानों से विवाद पैदा हो गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना था कि वह एक आतंकवादी है जिसने पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया और इसी सिलसिले में कश्मीर जा रहा था।
विज्ञापन


जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे आतंकवादी बताते हुए गोरखपुर-नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार किया था।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ‘फिदायीन’ हमले को अंजाम देने की साजिश से जुड़े हिज्बुल के एक अन्य आतंकवादी का स्केच जारी किया है। जिस संदिग्ध आतंकवादी का स्केच जारी किया गया है उसने पुरानी दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में दाखिल होकर एक एके-56 और कुछ अन्य हथियार कथित तौर पर शाह के लिए रखे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाह से पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि स्केच की मदद से पुलिस उस शख्स की गिरफ्तारी की कोशिशें कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें