फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और देखते ही देखते बच्चा ले भागा सयाना चोर

Sat, 27 Apr 2013 03:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये दृश्य आपको हैरान कर देगा। मुंबई के रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा चोर ने बड़ी ही होशियारी से सोती मां के पहलू से दो माह का बच्चा चुरा लिया। मां तो देख नहीं पाई लेकिन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने बच्चे की यह चोरी रिकार्ड कर ली।
विज्ञापन


मामला मुंबई के दादर स्टेशन का है। यहां एक महिला स्टेशन पर अपने दो माह के बेटे सलमान के साथ सो रही थी। मां के नीद के आगोश में जाते ही एक संदिग्ध व्यक्ति उसके बगल में आकर बैठ गया।

देखिए वीडियो -


मौका देखते ही चोर ने बच्चे को मां के पहले से उठाया और उसके साथ खेलने का नाटक करने लगा। दो ही पल बाद व्यक्ति उठा और गोद में बच्चा लिए एक तरफ निकल गया।

हालांकि रिकार्डिंग के बावजूद पुलिस चोर या बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

बच्चा चोरी के ऐसे भारत के कई रेलवे स्टेशनों पर हो चुके हैं। दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची को उठाकर भागे चोर को कैमरे की मदद से ही हरिद्वार में पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें