कुत्ता जब इंसानों की तरह व्यवहार करता है तो तारीफ पाता है लेकिन जब कोई इंसान खासकर महिला कुत्तों की तरह व्यवहार करने लगे तो क्या कहा जाएगा।
टेक्सास में एक महिला आधी रात को एक घर में घुसी और कुत्ते की तरह हाथ पैरों के बल चलती हुई मकान के बाथरूम में जा घुसी। मकान मालिक ने शोर सुनकर पुलिस को बुलाया तो महिला नग्न अवस्था में बाथटब में बैठी मिली।
हफपोस्ट के अनुसात ये विचित्र घटना टेक्सास के वैदरलैंड में देर रात 1.45 मिनट पर घटी। आरोपी 25 साल की साराह एलिजाबेथ सोटो एक घर में इस तरह घुसी कि लोग हैरान हो उठे।
सारा ने घर में घुसने से पहले अपने कपड़े उतारे और कुत्तों के लिए बने छोटे से दरवाजे के जरिए घर में घुस गई।
आहटें आने पर मकान मालिक की नींद खुली तो उसने कुत्तों वाला दरवाजा टूटा हुआ पाया। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया।
पुलिस के पहुंचने पर घर की तलाशी ली गई और पुलिसकर्मी बाथरूम के टब में नग्न अवस्था में बैठी साराह को देखकर भौंचक रह गए।
साराह ने कहा कि वो दरअसल फोन यूज करने के लिए मकान के अंदर घुसी थी लेकिन पुलिस ने सारा की दलील को अनसुना करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बहरहाल पुलिस ने साराह को हिरासत में रखा है। साराह पर चोरी, गलत व्यवहार और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
कुत्तों के दरवाजे से घर में घुसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले केलीफोर्निया में 46 साल का फिलिप जॉन ग्रेसिया पड़ोस में रहने वाली एक महिला से सेक्स करने के लिए कपड़े उतार कर कुत्तों के दरवाजे से उसके घर में घुस गया था।