फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर का पीछा करने में 11वीं मंजिल से टपक पड़ी बिल्ली

Tue, 10 Sep 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए, अगर कोई 11 वीं मंजिल से गिर जाए तो क्या होगा? आप कहेंगे कि इसमें पूछने वाली क्या बात है, उस शख्स के चिथड़े उड़ जाएंगे, लेकिन ये तो 11वीं मंजिल से गिरने के बावजूद जिंदा बच गई।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, अलास्का में एक बिल्ली, मच्छर का पीछा करते-करते 11वीं मंजिल की खिड़की से नीचे आ गई। दो साल की इस पालतू बिल्ली का नाम वासाबी है।

हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर तो जरूर आ गया है लेकिन उसका जिंदा बच जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

बिल्ली के मालिक स्टेफनी गुस्ताफसन ने बताया कि वासाबी घर में ही थी। घर में कुछ मच्छर घुस आए थे और वासाबी उन्हें घर के बाहर निकाल देना चाहती थी। और इस चक्कर में वो मच्छर का पीछा करते-करते खिड़की से नीचे पार्किंग में गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेफनी ने बताया कि वासाबी का ऑपरेशन हो गया है और उसे छह हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें