फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मां ने 18 साल से बेटे को क्यों बना रखा है ममी?

Tue, 10 Sep 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि बच्चे को उसकी मां से ज्यादा प्यार कोई नहीं कर सकता। पर ये एक ऐसी मां है, जिसने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए सारी सीमाएं तोड़ दी है।
विज्ञापन


मिरर की खबर के अनुसार, इस महिला ने अपने बेटे को उसकी मौत के 18 साल बाद भी दफनाया नहीं है। इस महिला ने अपने बेटे को ममी बनाकर, घर में ही संरक्षित कर रखा है।

22 साल की उम्र में ही जोनी बाकाराद्जे की मौत हो गई थी, लेकिन परिवार ने उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। उनका मानना था ऐसा करने पर जोनी का बेटा अपने पिता को प्यार करना नहीं सीख सकेगा।
विज्ञापन


एक वो दिन था और एक यह दिन है, 18 साल बीतने के बावजूद जोनी की मां हर रोज अपने बेटे की लाश को देखती है और उसे जतन से सहेजती हैं। इतना ही नहीं जोनी के जन्मदिन पर उनकी मां अपने बेटे के कपड़े भी बदलती हैं।

शुरुआत में जोनी की मां पारंपरिक तरीके से शव को सुरक्षित रखती थीं, लेकिन अब वो अपने तरीके से शव को संरक्षित करती हैं। जोनी की मां बताती हैं कि वो शराब के कपड़े से अपने बेटे के शव को ढंककर रखती हैं।
विज्ञापन


वे बताती हैं कि ऐसा करना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, क्योंकि एक दिन भी अगर वो ऐसा न करें तो शरीर काला पड़ने लग जाता है।

वो बताती हैं कि जोनी चाहता था कि उनका बेटा उन्हें देखे और प्यार करे। इसलिए उन्होंने उसकी मौत के 18 साल के बाद भी उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें