फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत या चमत्कार! बिना स्टार्ट किए सड़क पर चलने लगी बस

Thu, 08 Aug 2013 12:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बॉलीवुड फिल्म टार्जनः द वंडर कार याद है? अरे वही फिल्म जिसमें एक कार बिना ड्राइवर के चालू हो जाती थी और शहरभर में घूमा करती थी।
विज्ञापन


ये फिल्म तो महज एक कल्पना थी लेकिन अहमदाबाद में बीते दिनों एक ऐसा ही वाकया सामने आया। जहां एक मिनी बस बिना किसी ड्राइवर के अपने आप चलने लगी।

इस अजीबोगरीब वाकये में बस ने करीब छह वाहनों को टक्कर मार दी और एक रेड़ी को तहस-नहस कर दिया। बाद में एक एसटी बस से टक्कर के बाद ही ये बस रूकी।

इस मिनी बस में न तो ड्राइवर था और न क्लीनर लेकिन गुजरात ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड की ये बस खुद ब खुद स्टार्ट होकर सड़क पर दौड़ने लगी।

सड़क पर बिना किसी नियंत्रण के दौड़ते हुए इस बस ने एक ऑटोरिक्शा और कार समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बनीं एक दुकान को भी तबाह कर दिया। बस कंपनी के मालिक राजेश बंसल का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है लेकिन वो खामियाजा भरने को तैयार हैं।

चश्मदीदों का कहना है कि बस खुद ब खुद ही स्टार्ट हो गई थी लेकिन तकनीकी रूप से ऐसा होना संभव नहीं है। बाद में जब सर्विस कंपनी ने बस को देखा तो उन्हें भी इसमें ऐसी कोई खराबी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर चौंकाने वाली बात ये है कि ये बस पहले भी एकबार अपने आप स्टार्ट हो गई थी और एक एएमटीएस बस से टकराने के बाद ही रूकी थी। उस समय सबको लगा था कि ड्राइवर ने इंजन चालू छोड़ दिया होगा। लेकिन दोबारा हुई इस घटना ने सबको सकते में डाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें