आपने लोगों को कहते सुना होगा ऑपरेशन के दौरान उनकी किडनी चोरी हो गई लेकिन यहां तो बिना किसी ऑपरेशन के ही लिवर चुराने की कोशिश की गई।
उत्तरी यूगांडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप ये कहने को मजबूर हो जाएंगे कि ऐसे बच्चे से भगवान बचाए।
दरअसल यूगांडा के गुलू कस्बे में इस बच्चे की शरारत की वजह से एक बछड़े की जान चली गई और लड़के के मां-बाप को उसे छुड़ाने के लिए मोटा जुर्माना भरना पड़ा।
ऑल्ा वॉयसेज की खबर के मुताबिक, लड़के के मां-बाप ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहुत बार कोशिश की कि वो अपने बच्चे की हरकतों को काबू कर सकें लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
किसलिए औरतों के अंडरगार्मेंट चुराती है ये बिल्ली?
13 साल के इस लड़के के पिता ने बताया कि उसके बेटे को चोरी की लत है। वो रात-रातभर घर के बाहर रहता है और घर के सामान चोरी कर बेचता रहता है।
हालांकि पुलिस के लिए ये सब सुनना कोई नया नहीं था लेकिन पुलिस उस समय सकते में आ गई जब उसे ये पता चला कि लड़के ने बछड़े का लिवर चुराने की कोशिश की थी और उसके मलाशय से अंदर हाथ डाल दिया था।
पूछताछ के दौरान लड़के ने माना कि वो बछड़े का लिवर चुराना चाहता था लेकिन उसे ये नहीं पता था कि बछड़े की मौत हो जाएगी। बछड़ा पड़ोसी का था और उसने लड़के के मां-बाप से मुआवजा वसूला है।