इंफोसिस कंपनी के चेयरमैन नारायण मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति को जल्द ही कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट का पद मिल सकता है। अभी तक रोहन मूर्ति इंफोसिस कंपनी में अपने पिता के एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट बनकर काम कर रहे थे।
यह फैसला तब और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब इंफोसिस कंपनी के चेयरमैन नारायण मूर्ति ने पूर्व में इस बात का खंडन किया था कि वह अपने बेटे को कंपनी में कोई महत्वपूर्ण रोल नहीं देना चाहते हैं।
पीटीआई के मुताबिक इंफोसिस के प्रवक्ता ने बताया कि रोहन मूर्ति को कंपनी में नियुक्ति दिए जाने को लेकर कंपनी मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मांगी गई है।
इंफोसिस के प्रवक्ता ने बताया कि जैस ही रोहन मूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी मिलती है। वैस ही कंपनी में उनके पद को लेकर भी फैसला कर लिया जाएगा।
30 वर्षीय रोहन मूर्ति ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक और कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। इस समय रोहन मूर्ति सोसायटी ऑफ फैलोज हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में जूनियर फैलो हैं।