फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी

Mon, 10 Dec 2012 11:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ चीजें खाने पीने में जितनी स्वाद लगती है, देखने में उतनी ही बुरी लगती है। कुछ ऐसा ही हाल ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी का है। उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने वाली ये कॉफी दरअसल हाथी की पॉटी यानी लीद में शामिल बीजों से तैयार होती है। एक किलोग्राम कॉफी की कीमत है 1, 150 डॉलर। बेशक यह दुनिया की सबसे महंगी कॉफी ब्लैंड्स में से एक है।
विज्ञापन


कैसे बनती है कॉफी
मेट्रो डॉट यूके के अनुसार कॉफी के बीज बनाने की प्रक्रिया आपको काफी घिनौनी लग सकती है। इसके तहत पहले हाथियों को कॉफी की फली यानी बीज खिलाए जाते है। हाथी कच्ची फलियां खाते हैं, उसे पचाते हैं और लीद गिरा देते हैं।  इस लीद से कॉफी के बीच निकाले जाते हैं। इस काम में लगे एक कर्मचारी के अनुसार एक किलोग्राम काफी प्राप्त करने के लिए एक हाथी को लगभग 33 किलोग्राम कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं और फिर उसकी लीद से कॉफी के बीज निकाले जाते हैं।

हाथी की लीद से बीज निकालने का काम हाथियों के प्रशिक्षित ट्रेनर करते हैं। बीज निकालने के बाद उन्हें धूप में सुखाया जाता है और पीस कर पाउडर बनाया जाता है। इस तरह तैयार होती है दुनिया की महंगी कॉफी ब्लैक आइवरी ब्लैंड। खास बात ये है कि इस कॉफी में कड़वापन बिलकुल नहीं होता।
विज्ञापन


हाथी की लीद से क्यों बनती है कॉफी

थाइलैंड का अनंतारा होटल इस कॉफी को 'नेचुरली रिफाइंड' यानी प्राकृतिक रूप से शोधित कॉफी बता रहा है। होटल का कहना है कि उसके बाकायदा इस संबंध में रिसर्च कराई है। "रिसर्च से साफ हो जाता है कि पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एन्जाइम कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं।" प्रोटीन टूटने के साथ ही कॉफी का कड़वापन लगभग खत्म हो जाता है। इसके अलावा हाथी केला, गन्ना एवं अन्य फलों को भी खाता है जिसके कारण कॉफी में फलों की गंध मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें