फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम दंगों के वक्त कहां थे प्रधानमंत्रीः मोदी

Mon, 10 Dec 2012 11:30 AM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा गुजरात के अल्पसंख्यकों का सवाल उठाने की नरेंद्र मोदी ने तीखी आलोचना की है। अहमदाबाद में एक चुनावी रैली में मोदी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि छह महीने पहले जब असम में हिंसा हुई थी तब वह कहां थे। उन्होंने पूछा की असम में दंगों को रोकने के लिए वहां की कांग्रेस सरकार ने क्या किया?
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल प्रधानमंत्री ने गुजरात में एक चुनावी रैली में कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां तक की कुछ सरकारी अधिकारी भी राज्य में असुरक्षित होने की शिकायत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि महात्मा गांधी की भूमि पर इस तरह का माहौल बना दिया गया है।   
विज्ञापन


दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले के आदिवासी बहुल कसबे वनसाडा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस लोगों को बांटने की राजनीति नहीं करती। इस तरह की राजनीति नुकसानदेह है। यह लंबे समय तक लाभदायक साबित नहीं होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें