फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकी मूछों के आगे फेल हो जाएंगे नत्थूलाल

Mon, 29 Apr 2013 11:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी कहावत सुनी होगी। लेकिन इन महारथियों की मूंछें देखकर आप नत्थूलाल को भूल जाएंगे।
विज्ञापन




मौका था जर्मनी में चल रही इंटरनेशनल जर्मन बीयर्डचैंपियनशिप का। मेट्रो यूके के मुताबिक यहां पर आए प्रतियोगियों की स्टाइलिश मूछें देखकर लोग भौंचक रह गए।



जर्मनी के फोरजेम शहर में आयोजित इस चैंपियनशिप में 100 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। 18 श्रेणियों के भीतर इन प्रतियोगियों ने अजीबोगरीब दाढ़ी मूंछ को स्टाइलिश लुक में पेश किया कि लोग देखते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्री स्टाइल कैटेगरी में हैंस पीटर वेस के जलवे देखने को मिले। वहीं मस्कीटर कैटेगरी में एरविन बुटसेच ने दर्शकों को खुश कर दिया।

जर्मनी में हर साल बीयर्ड चैंपियनशिप होती है और यहां पर विभिन्न श्रेणियों में मूंछ दाढ़ी के कंपटीशन देखे जाते हैं। यूनीक स्टाइल और बेहतरीन कट में सजी मूंछ दाढ़ियां लोगों को फैशन की ओर प्रेरित करती हैं वहीं क्रिएटिवी को भी इससे बढ़ावा मिलता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें