फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ के चांदीपुर परिसर में लगी आग

Mon, 29 Apr 2013 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीशा में चांदीपुर स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के परिसर में सोमवार की सुबह भूमिगत मैगजीन स्टोर में आग लगने के बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चांदीपुर पुलिस चौकी के प्रमुख अधिकारी पी के आचार्य का कहना है कि आग ‘प्रूफ एंड एक्सपेरीमेंटल एस्टेब्लिशमेंट’ के मैगजीन स्टोर में लगी, जहां विभिन्न आकार के बमों के खोल और युद्ध सामग्री को परीक्षण के लिए संग्रह करके रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए लगभग एक दर्जन अग्निशमन गाड़ियों को लगा दिया गया था और पूरा परिसर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से प्रभावित हुआ प्रूफ एंड एक्सपेरीमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (पीएक्सई) मिसाईल परीक्षण के मुख्य केंद्र ‘इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज’ के समीप ही है।

पीएक्सई के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में चुप्पी साधे रखी। उन्होंने इतना कि आग सिर्फ भूमिगत मैगजीन स्टोर में ही लगी और पीएक्सई परिसर का कोई अन्य हिस्सा इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ।

आग लगने के कारण का पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है और इसके बारे में अभी और जानकारी मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें