कौए को लेकर पहली बात जो हमारे जहन में आती है वो ये कि एक काला पक्षी जिसकी आवाज कर्कश होती है। पर क्या ये जरूरी है? आप सोच रहे होंगे कि अब इसमें कौन सी अनोखी बात हो सकती है? पर यकीन कीजिए ये कौआ अनोखा ही है।
इस ऑटो में मिलेगा कुछ ऐसा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी
हालांकि पूरी खबर पढ़ने से पहले आपको ये बता दें कि ये कौआ काला तो है पर कर्कश नहीं।
कुत्ते की तरह भौंकता है ये
ये कौआ, काला जरूर है पर कांव-कांव नहीं करता बल्कि कुत्ते की तरह भौंकता है। चीन में रहने वाले इस कौए के मालिक का कहना है कि उनका कौआ बाकियों से बहुत जुदा है।
इस कौए का कोई नाम तो नहीं है पर ये चूहा पकड़ सकता है, चीनी भाषा बोल सकता है और कौए की तरह भौंक सकता है।
क्या कहना है मालिक का?
कौए के मालिक मा बाओचेंग का कहना है कि उनका कौआ आसान चीनी शब्दों का उच्चारण करता है। मा ने इस कौए को करीब एक साल पहले खरीदा था।
वो मानते हैं कि इस कौए में विलक्षण क्षमता है लेकिन वो कौए के चूहे पकड़ने की क्षमता से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
पड़ोसी हैं परेशान
एक ओर जहां मा अपने इस पालतू कौए से काफी खुश हैं वही उनके पड़ोसी उससे काफी परेशान हैं। पर मा उसे अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।(daily mail)