फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने केजरीवाल को दिखाया ठेंगा, समर्थकों ने काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर ओछी हरकत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो मीडिया में छाए रहने के लिए मोदी की लोकप्रियता का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजेपी समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों को काले झंडे दिखाए हैं।
विज्ञापन


सीएम दफ्तर से मुलाकात के लिए वक्त न मिलने के बाद जब केजरीवाल का काफिला गांधीनगर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रहा था तो बीजेपी समर्थकों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीएम के सचिव ने सूचना दी है कि जैसी ही मुलाकात का वक्त तय हो जाएगा तो केजरीवाल को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। केजरीवाल का काफिला अब एयरपोर्ट की तरफ लौट गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में उनका कोई कार्यक्रम है और उसमें शिरकत करने के लिए केजरीवाल गुजरात से फिलहाल दिल्ली लौट रहे हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल को नहीं मिला वक्त

नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को मुलाकात का वक्त नहीं दिया है। सीएम ऑफिस ने कहा है कि मोदी फिलहाल दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और उनके पास मुलाकात का अभी वक्त नहीं है। सीएम दफ्तर ने कहा है कि जब उनके पास मिलने का समय होगा तो केजरीवाल को सूचित कर दिया जाएगा।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल का काफिला पुलिस ने उस समय रोक लिया था जब वो सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे थे। उन्होंने मोदी से मुलाकात का वक्त नहीं लिया था। इसके बाद मनीष सिसोदिया मोदी से मुलाकात का वक्त लेने सीएम हाउस गए थे लेकिन मोदी के दफ्तर ने फिलहाल मुलाकत के लिए टाइम देने से इनकार कर दिया है।

गुजरात पुलिस ने कहा है कि उसने केजरीवाल के काफिले को रोका नहीं था। बस एक पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोटोकॉल के तहत उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी।

'केजरीवाल की नौटंकी'

नरेंद्र मोदी से मुलाकात को बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की नौटंकी करार दिया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मोदी से एप्वाइंटमेंट लेने के बजाय मीडिया में इसकी घोषणा की है। इससे ही केजरीवाल की नीयत पर सवाल उठते हैं।

बीजेपी नेता नलिन कोहली ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल टीवी में आने के लिए पूरी ड्रामेबाजी कर रहे हैं।

मोदी के गढ़ में घुसकर घेरने की कोशिश

नरेंद्र मोदी के गढ़ में घुसकर उनको बुरी तरह घेरने की अरविंद केजरीवाल ने कोशिश की है। बिना एंप्वाइंटमेंट मोदी से मिलने जा रहे केजरीवाल के काफिले को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है।

अब पार्टी के दूसरे नेता मनीष सिसौदिया, नरेंद्र मोदी से मुलाकात की अनुमति लेने जा रहे हैं। ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या सिसौदिया को मोदी से मिलने का वक्त मिल पाएगा या नहीं।

16 तीखे सवालों की फेहरिस्त लेकर अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जा रहे थे। हालांकि इस मुलाकात के लिए उन्होंने मोदी से पहले से कोई एप्वाइंटमेंट नहीं लिया था।

केजरीवाल के निशाने पर मोदी

इससे पहले केजरीवाल ने कहा है कि वो 16 सवालों के साथ नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उनकी कोशिश होगी कि नरेंद्र मोदी इन सवालों के जवाब दें।

केजरीवाल और बीजेपी के बीच जोरदार सियासी घमासान पहले ही शुरू हो चुका है। राधनपुर में केजरीवाल को थाने में रोके जाने के बाद शुरू हुआ बवाल अब और जोर पकड़ रहा है।

नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए केजरीवाल सीधे बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। इस बवाल से केजरीवाल मीडिया में भी सुर्खियों में बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच इस टकराव से कांग्रेस खुश है। कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरूर ने खुलकर इसकी अभिव्यक्ति भी कर दी है।
विज्ञापन

केजरीवाल के 16 सवाल

केजरीवाल ने मोदी से पूछा है कि बिना टेंडर के सोलर एनर्जी की खरीद क्यों हुई है। उन्होंने गुजरात में लघु उद्योगों के बंद होने पर भी मोदी से सवाल किया है। दागी बाबुभाई भोकाडिया को मंत्रिमंडल में रखने पर सवाल किया है।

केजरीवाल ने मोदी से पूछा है कि गुजरात में बिना रिश्वत के कोई काम क्यों नहीं होता है। मोदी से ये भी पूछा है कि क्या आप मानते है देश के गरीब लोगो को अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है? 400 करोड़ रूपये के मछली घोटाले के आरोपी पुरुषोत्तम सोलंकी को मंत्रिमंडल में रखने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। गुजरात में शिक्षा के बुरे स्तर पर उन्होंने घेरा है। उन्होंने पूछा 600 छात्रों पर तीन शिक्षक क्यों हैं?

उन्होंने पूछा है मोदी जी, आपके पास कितने हवाई जहाज़ है? गैस के दामों को लेकर भी केजरीवाल ने मोदी से सफाई मांगी है। केजरीवाल ने पूछा गुजरात में ठेके पर नौकरी करने वालों को सिर्फ 5300 रुपए ही क्यों मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें