अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपकी आंखों के सामने दो बछ़डे हैं तो हम आपको बता दें कि ये जुड़वा नहीं बल्कि दो सिर वाला बछड़ा है।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, ओरगॉन के जामिएसन में एक नवजात बछड़े का शव मिला है जिसके दो मुंह हैं। किरस्चबॉम परिवार के निजी फार्म में जन्मा ये बछड़ा, पैदा होने के कुछ देर बाद ही मर गया।
फार्म के मालिक हैडी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार ऐसा बछड़ा देखा है। हालांकि फार्म में 15 से 20 गाएं हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।
परिवार ने इस अजीबोगरीब जानवर को अपने घर के फ्रीजर में सुरक्षित रख लिया है। उन्हें उम्म्ीद है कि इसे म्यूजियम में रखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभव है कि ये जुड़वा बछड़े हों जो किसी वजह से विकसित न हो पाए हों।