महिला ग्राहकों को ध्यान में रखकर मारुति सुजुकी ने ‘फेमटास्टिक’ नाम से नई एक्सेसरीज रेंज उतारी है। यहां ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपने पवेलियन में इन्हें पेश किया।
महिलाओं की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इनमें खास तौर से रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट कटर और फ्लैश लाइट के साथ मल्टीपरपज सेफ्टी टूल और डिजिटल टायर चेंजर शामिल हैं।
ऑडी कार का मजा 37 हजार में!मारुति सुजुकी ने महिला ग्राहकों की मांग पर सर्वे व रिसर्च के बाद ये एक्ससेरीज पेश की हैं। इसमें हाई हील पहनने वाली महिलाओं के लिए शूज बॉक्स तैयार किया है। हाई हील के चलते ड्राइविंग में होने वाली दिक्कतों को दूर करते हुए फ्लैट शूज को इस बॉक्स में चेंज कर सकते हैं।
ये है देश की पहली फैमिली सोलर कारसाथ ही छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड सीट और कॉफी मेकर (2000 रुपये) उतारा है, जिससे सफर में बच्चों के लिए दूध तैयार किया जा सकता है। मल्टीपरपज सेफ्टी टूल (1490 रुपये) में खास तरह की फ्लैश लाइट है, जिसे दुर्घटना या खास परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।