फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में लीजीए कानून की जानकारी

Mon, 21 Jan 2013 09:36 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेले में आए लोगों को उनके कानूनी हक बताने की भी पहल की गई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त केयर अबाउट पीपुल फाउंडेशन लखनऊ की ओर से महाकुंभ मेले में त्रिवेणी रोड पर भूले-भटके शिविर के पास इसका शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि अनूप कुमार गोयल, विशेष कार्याधिकारी, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किया। अध्यक्षता की रश्मि उपाध्याय ने। इस शिविर के जरिए महाकुंभ में आने वाले लोगों को कानूनी सहायता और जानकरी उपलब्ध कराई जाएगी। नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे।

इस उद्देश्य की खातिर लखनऊ से खासतौर से सचल विधिक सेवा और लोक अदालत गाड़ी भी आई है। इस गाड़ी में बैठे विधिक अधिकारी लोगों की शिकायतों का तुरत-फुरत निस्तारण करेंगे। इससे लोगों को फौरन न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें