फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार बीमार होने से बचना है तो आजमाएं इसे

Wed, 08 Jan 2014 03:02 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि वह बीमार हो लेकिन, कब रोग आकर किसी को अपने लपेटे में ले जाए यह कोई नहीं जानता। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी सजग रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन फिर बीमार हो जाएं तो एक ही चाहत होती है कि जल्दी स्वस्थ हो जाएं। इसके लिए डॉक्टर से दवाइयां लेते हैं। दवाईयों से कभी तो जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिल जाता है लेकिन, कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि कई प्रकार की दवाईयां लेने के बावजूद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता रहता है।

ऐसी स्थिति आने पर परेशान होने की बजाय आप एक प्राचीन टोटका आजमा सकते हैं। एक गोमती चक्र लें और उसे चांदी के तार में पिरोकर बीमार व्यक्ति की शैय्या में बंध दें। इससे रोग में तेजी से सुधार होगा और बीमार व्यक्ति कुछ ही दिनों में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन


एक अन्य उपाय यह भी कर सकते हैं कि लाल या काला धागा लेकर बीमार व्यक्ति के सिर से पांव तक नाप लें। इस धागे को ले जाकर शनिवार या अमावस के दिन पीपल के पेड़ में लपेटकर बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता है।

नोटः ध्यान रखें सिर्फ टोटका करके निश्चिंत न हो जाएं। चिकित्सा के साथ-साथ टोटका करने से दवाईयों का असर तेजी से होता है। इसे यूं भी समझ सकते हैं कि भोजन के बाद टॉनिक लें तो जल्दी शरीर पुष्ट होता है। केवल टॉनिक लेने से कोई लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें